फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धर्मांतरण से इन्कार पर नर्स को किया प्रताड़ित, अश्लील फोटो वायरल करने की दी थी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 06:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: फतेहपुर में नर्स पर धर्मांतरण और शादी का दबाव बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने नर्स की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने की धमकी दी थी और अस्पताल में घुसकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
आरोपी आमिर उर्फ चांद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले की एक पीएचसी में तैनात नर्स पर शादी और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की गिरफ्तारी के बाद भी नर्स डरी हुई है। क्योंकि आरोपी ने कार्यस्थल पीएचसी पहुंचकर हंगामा किया था। साथ ही, उसकी फोटो में छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली नर्स ने पुलिस को बताया कि जहानाबाद के गढ़ी निवासी आमिर उर्फ चांद पिछले करीब एक साल से उसे परेशान कर रहा है। बृहस्पतिवार शाम वह पीएचसी पहुंच गया और वहां अभद्रता की। नर्स का आरोप है कि आरोपी ने उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील रूप दे दिया और उसे दिखाकर गाली-गलौज करते हुए धमकाया।

पीएचसी में हंगामा कर सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंचाई
उसने शादी कर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर फोटो वायरल कर बदनाम करने की चेतावनी दी। आरोपी अक्सर फोन कर परेशान करता था। फोन नहीं उठाने पर सहकर्मियों के मोबाइल पर कॉल कर गाली-गलौज करता था। पीएचसी में हंगामा कर उसने सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंचाई। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

धमकी देकर चार लाख ले चुका रंगदारी
नर्स ने पुलिस को बताया कि एक साल से उसे आमिर डरा धमका रहा है। उसे ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये की रंगदारी वसूल चुका है। वह लगातार रुपयों की मांग करता है। रुपये नहीं देने पर फोटो वायरल की धमकी देता है।
विज्ञापन

दहशत में मां के साथ आती-जाती कार्यस्थल
पीड़ित नर्स आरोपी की दहशत में एक साल से अधिक समय से जी रही है। आलम यह है कि वह कार्यस्थल आने-जाने के लिए अपनी मां का सहारा लेती है। नर्स ने बताया कि मां बीमार रहती है उन्हें खुद सहारे की जरूरत है। आरोप है कि अक्सर आमिर पीछा करता है। रास्ते में आने-जाने आमिर रोककर छोड़छाड़ करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें