फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट या साजिश: चीखे न चिल्लाए…न बचने के लिए भागे, कमरे में जले मिले दंपती के शव, ये हैं सुलगते सवाल

Tue, 30 Sep 2025 09:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अगर शॉर्ट सर्किट से आग लगी होती तो तार क्यों नहीं जले। जबकि दंपती के शव और अन्य गृहस्थी पूरी तरह जलकर राख हो गई। सीओ दुर्गेशदीप ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
घर के अंदर आग लगने से जली गृहस्थी और दंपती की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आग लगने के बाद आम तौर पर जान बचाने के लिए लोग चीख पुकार मचाते है। इधर-उधर भागते हैं। ललौली थाना क्षेत्र के बेनू गांव की घटना में दोनों के शव कुछ फीट की दूरी में ही मिले। घर घनी आबादी के बीच होने के बाद भी किसी ने भी मदद के लिए पुकारे जाने का शोर तक नहीं सुना। इससे घटना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इन सवालों से पर्दा उठेगा।

विज्ञापन

बेनू गांव का रामबाबू खेती और मजदूरी करता था। वह पत्नी तारावती के साथ घर में रहता था। दंपती की एक पुत्री सोनम (23) की शादीशुदा है। पुत्र सुमित (18), हिमांशु (15) महाराष्ट्र के पुणे में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रामबाबू की मां पचिनिया भी अलग रहती हैं। उसके भाई रामगुलाम, राममनोहर, रामस्वरूप, रामनारायण अलग-अलग घरों में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

सवाल- चीख क्यों नहीं सुनाई दी
ग्रामीणों ने बताया कि घर में ही छोटी सी किराने की दुकान रामबाबू चलता था। आसपास करीब 10 किलोमीटर की परिधि में पेट्रोल पंप नहीं है। वह पेट्रोल का कुछ स्टॉक भी बिक्री के लिए रखता था। शॉर्ट सर्किट के बाद पेट्रोल की वजह से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। सवाल उठता है कि आग लगने के बाद किसी को उनकी चीख क्यों नहीं सुनाई दी।

दंपती के बीच अक्सर विवाद होने की चर्चा सामने आई
इसके अलावा वह बाहरी कमरे की ओर क्यों नहीं भागे। जान बचाने के लिए बाहरी कमरे की ओर जाने के कोई भी साक्ष्य पुलिस को मौके पर नहीं मिले। इनके घर में छत से कोई भी आसानी से आंगन के रास्ते पहुंच सकता है। पड़ोसियों की छतें भी इनसे जुड़ी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रामीणों के साथ रामबाबू का व्यवहार अच्छा नहीं था। दंपती के बीच अक्सर विवाद होने की चर्चा सामने आई है। परिवार के लोग बेटों के गांव आने का इंतजार कर रहे हैं।

रामबाबू के घर बुझी आग, मगर छोड़ गई कई सुलगते सवाल
रामबाबू के घर लगी आग तो बुझा दी गई, लेकिन अपने पीछे कई चुभते हुए सवाल छोड़ गई है। हैरानी की बात यह रही कि सुबह जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो बिना किसी फॉरेंसिक जांच के उन्होंने मीडिया को यह कह दिया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। ना तो किसी ने अंदर कमरों का मुआयना किया, न ही हालात की गंभीरता को परखा। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह लापरवाही है या सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश। फिलहाल अधिकारी इन सवालों से बचते नजर आ रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात से इन्कार कर रहे हैं।

इन सवालों के जवाब कौन देगा?

  • यदि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी तो पूरा घर जलने के बाद भी लटकते तार क्यों नहीं जले।
  • आग लगने के बाद पड़ोस के लोगों को दंपती में से किसी की भी कोई चीख क्यों नहीं सुनाई दी।
  • आग लगने पर पति-पत्नी बाहर दरवाजा खोलने के लिए क्यों नहीं दौड़े।
  • दोनों के शव आसपास ही क्यों पड़े मिले।
  • रविवार को पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।
  • शॉर्ट सर्किट का पता करने के लिए बिजली निगम और दमकल की एक्सपर्ट टीम क्यों नहीं भेजी गई।

ये था पूरा मामला
ललौली थाना क्षेत्र के बेनू गांव में एक घर के अंदर सोमवार तड़के दरवाजा तोड़कर दंपती के जले शव निकाले गए। किसी ने भी रात को उनकी चीख-पुकार तक नहीं सुनी। पड़ोसियों ने सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगी देखी, तो पुलिस को खबर दी। दमकल के आने से पहले आग बुझ चुकी थी। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर सुलगती गृहस्थी में लगी आग को बुझाया। पुलिस का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जबकि ग्रामीण इससे आग लगने की बात से इन्कार कर रहे हैं। मौत का कारण दम घुटना या जलना है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति होगी स्पष्ट
इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल सकेगा। वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि दंपती के बीच शाम को विवाद हो रहा था। विवाद पर एक व्यक्ति ने टोंका टाकी भी रामबाबू से की थी। उसे रामबाबू ने डांटकर भगा दिया था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अगर शॉर्ट सर्किट से आग लगी होती तो तार क्यों नहीं जले। जबकि दंपती के शव और अन्य गृहस्थी पूरी तरह जलकर राख हो गई। सीओ दुर्गेशदीप ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें