फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Murder Case: प्रेमी ने बनाया गर्भपात का दबाव, फंसाने की धमकी पर कर दी हत्या, चाकू से काटा था युवती का गला

Sat, 02 Jul 2022 07:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

आबूनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमी ने घर में रखे चाकू से युवती का गला काटा था। उसने प्रेमिका के गर्भपात की दवा नहीं खाने और फंसाने की धमकी पर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के आबूनगर पुलिस चौकी के ठीक पीछे हुए सरस्वती हत्याकांड का कातिल नामजद पड़ोसी की जगह दूसरा पड़ोसी निकला। सरस्वती के घर के सामने चाय-नाश्ता की दुकान लगाने वाले उसकी प्रेमी राहुल गुप्ता ने इस वारदात को अंजाम दिया था। जांच में खुलासा हुआ कि राहुल, सरस्वती को गर्भपात की दवा खिला रहा था, जिसका उसने विरोध किया और शादी नहीं करने पर फंसाने की धमकी दी। ऐसे में उसने सरस्वती के घर में रखा चाकू उठाकर उसके गले पर प्रहार कर दिया और इसके बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने  राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के आबूनगर पुलिस चौकी के पीछे रहने वाली सरस्वती (19) पुत्री प्रभात गुप्ता शुक्रवार की दोपहर घर में अकेली थी। शाम करीब चार बजे उसकी मां माया और भाई शिवअवतार प्रयागराज से घर आए तो घर के अंदर जमीन पर सरस्वती की लाश पड़ी थी और गले पर धारदार हथियार के निशान थे। इस प्रकरण में प्रभात गुप्ता ने पड़ोसी हरिओम व उसके पुत्र प्रमोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच करने में लग गई। रात में ही पुलिस ने चौकी के पीछे रहने वाले राहुल गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। 

जांच में वह टूट गया और उसने बताया कि उसका और सरस्वती का सालभर से प्रेम संबंध चल रहा था। मौजूदा समय सरस्वती गर्भवती हो गई थी और एक जुलाई की दोपहर वह गर्भपात की दवा लेकर पहुंचा था। जब उसने दवा खिलाना चाहा, तो उसने मना कर दिया। उसने कहा कि अगर वह शादी नहीं करेगा, तो वह उसे फंसा देगी। यह सुनकर उसने घर में रखे चाकू से उसके गले पर प्रहार कर दिया। वह जमीन पर गिरी तो उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी और अपने घर आ गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और गर्भपात की दवा बरामद की है।

28 को सरस्वती से मिला था राहुल
सरस्वती की मां माया देवी और भाई 27 जून को प्रयागराज चले गए थे। घर में उसके पिता प्रभात रहते थे, जो सुबह ही दुकान लगाने के लिए चले जाते थे। ऐसे में सरस्वती अकेली रहती थी। 28 जून की दोपहर राहुल गुप्ता सरस्वती के घर में घुसा और अवैध संबंद्ध बनाकर वापस निकला, तो उसे कुछ लोगों ने निकलते हुए देख लिया था। यह बात शुक्रवार की रात पुलिस को पूछताछ में लोगों से पता चली, जिससे राहुल पर शक हुआ।

हत्या से पहले भी बनाया अवैध संबंद्ध
पुलिस की पूछताछ में राहुल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह सरस्वती से मिलने के लिए घर पहुंचा था। उसने पहले अवैध संबंद्ध बनाए और जब सरस्वती ने गर्भवती होने की बात दोबारा बताई, तो उसने मेडिकल स्टोर से खरीदी गई दवा उसे खाने के लिए दी। सरस्वती ने दवा खाने से मना किया और कहा कि वह जल्द से जल्द उससे शादी कर ले। राहुल की शादी कहीं और तय हो गई थी। ऐसे में सरस्वती ने कहा कि अगर उसने मना किया, तो वह शिकायत करके उसे फंसा देगी। यह सुनकर राहुल ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

खाना बनाने का काम करता है राहुल
राहुल गुप्ता ने चौकी के पीछे सड़क किनारे चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी है और वह वैवाहिक कार्यक्रमों में खाना बनाने का भी काम करता है। हत्या के बाद राहुल चाकू लेकर चुपचाप अपने घर गया और सो गया। शाम को जब हत्या का हल्ला मचा, तो वह मौके पर नहीं आया और उसने अपने मोबाइल से सरस्वती से जुड़े सभी डाटा डिलीट कर दिए। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया, तो मोबाइल का डाटा रिकवर किया गया। इससे यह पता चला कि सालभर से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें