फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: हाईवे किनारे डीसीएम से फेंकी गईं दवाएं, ग्रामीणों ने की लूट…करोड़ों रुपये हो सकती है कीमत, जांच शुरू

Tue, 26 Aug 2025 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे डीसीएम से अंग्रेजी दवाओं को फेंका गया है। इन दवाओं को लूटने के लिए ग्रामीणों और मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
हाईवे किनारे डीसीएम से फेंकी दवाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्याणपुर थाना के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास सोमवार की सुबह एक डीसीएम से भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाएं फेंक दी गईं। गाड़ी से फेंके गए गत्तों में गर्भनिरोधक, डायबिटीज, बीपी और हृदय रोग से संबंधित दवाएं थीं।

विज्ञापन

डीसीएम सवारों ने ओवरब्रिज के पास गाड़ी रोककर करीब 50 गत्ते एक तालाब के किनारे फेंक दिए। इन गत्तों में भरी हुई दवाएं देखकर ग्रामीणों में लूट मच गई। गांव के दो मेडिकल स्टोर संचालकों समेत सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग बोरियों में भरकर दवाएं ले गए।

नकली दवाओं के खिलाफ अभियान की वजह से फेंका
बताया जा रहा है कि प्रदेश में चल रहे नकली दवाओं के खिलाफ अभियान की वजह से इन दवाओं को यहां फेंका गया है। कुछ ग्रामीणों ने इन दवाओं को मेडिकल स्टोरों में औने-पौने दामों में बेचने की कोशिश भी की, लेकिन चर्चा फैलने के बाद कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने इन्हें खरीदने से मना कर दिया।

विज्ञापन

मामले की जांच के निर्देश
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री राजेश सोनी ने बताया कि फेंकी गईं दवाओं की कीमत करोड़ों रुपये हो सकती है और इनकी जांच होनी चाहिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें