फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीनता: जिला अस्पताल में कुर्सी के सहारे घिसटता घायल पहुंचा ओटी, फिर नहीं हुई ड्रेसिंग…निराश होकर लौटा

Wed, 11 Jun 2025 04:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: जिला अस्पताल में एक घायल कुर्सी के सहारे घिसटता हुआ ओटी पहुंचा। उसे दूसरी मंजिल में पहुंचने में दो घंटे लगे। इसके बावजूद उसकी ड्रेसिंग न हो सकी।
विज्ञापन
कुर्सी के सहारे ओटी जाता घायल मरीज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर में जिला अस्पताल का स्टॉफ ड्यूटी के प्रति कितना सजग है। इसकी नजीर मंगलवार को देखने को मिली। एक बेसहारा घायल अरविंद दीक्षित को व्हील चेयर तक नहीं मिली, तो उसने कुर्सी को वाकर की तरह प्रयोग कर दूसरी मंजिल में ओटी तक पहुंचा। इस दौरान अस्पताल कर्मी तमाशबीन बने देखते रहे।

विज्ञापन

वह सुबह 10 बजे पैर की हड्डी के आपरेशन के बाद ड्रेसिंग कराने जिला अस्पताल पहुंचा था। कोई सहारा नहीं मिलने पर उसे कुर्सी के सहारे दूसरी मंजिल तक पहुंचने में दो घंटे लग गए। वह दोपहर 12 बजे ओटी पहुंचा। उसके बाद भी ड्रेसिंग न होने पर निराश होकर पैर से खून के रिसाव के साथ लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें