फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Fire: लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 11 Jun 2025 11:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: कालूकुआं डिग्री कॉलेज रोड पर ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी से लकड़ी के टाल में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
टाल में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में कालूकुआं डिग्री कॉलेज रोड पर मंगलवार को रात करीब 10 बजे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस दौरान निकली चिंगारी से लकड़ी के टाल में भीषण आग लग गई। सूचना पर करीब एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घटना में करीब पांच लाख की लकड़ियां जलकर राख हो गईं। इस बीच आसपास के मकान में रहने वाले लोगों में दहशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें