फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: छेड़खानी से आहत किशोरी ने आग लगाकर दी जान, मां ने गांव के चाचा-भतीजे पर लगाया आरोप

Sat, 16 Mar 2024 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: छेड़खानी से आहत किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। मां ने गांव के चाचा-भतीजे पर आरोप लगाया है। आरोपी एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में छेड़खानी से आहत एक किशोरी ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी की मां ने गांव निवासी दूर के रिश्ते में चाचा-भतीजे पर पुत्री से छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी तीन साल पहले हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़कर घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी।

विज्ञापन


उसके पिता की मौत हो गई थी। मां व भाई दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किशोरी की मां ने बताया कि घर से करीब 50 मीटर उनका पुश्तैनी मकान है। यहां मवेशियों पाल रखे हैं। वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे मवेशियों को चारा-पानी देने गई थीं। बेटी से भी आने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं पहुंची।

विज्ञापन

करीब 11 बजे वह घर पहुंची। झुलसी हालत में बेटी पहली मंजिल के कमरे में थी। उसने तड़पते हुए आपबीती बयां की। बताया अक्सर घर आते-जाते समय रास्ते में गांव के रिश्ते में चाचा व भतीजा उससे छेड़खानी करते थे। शनिवार को भी पशुबाड़ा जाते समय दोनों ने छेड़खानी की। वह घर लौट आई और केरोसिन डालकर आग लगा ली। अस्पताल ले जाने से पहले किशोरी ने दम तोड़ दिया।

मां का आरोप है कि पहले भी आरोपी कई बार बेटी से छेड़खानी कर चुके थे। एएसपी विजय शंकर मिश्र, सीओ सिटी, फील्ड यूनिट की टीम पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी चाचा भजीजे कुन्नू और पुत्तू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें