फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: गोवंश काटने जा रहा हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी मौके से भाग निकला

Thu, 02 Jan 2025 06:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सिधांव के जंगल में पुलिस मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गोवंश काटने जा रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया गया। जबकि साथी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिधांव के जंगल में गोवंश काटने जा रहे हिस्ट्रीशीटर कसाई को पुलिस ने गुरुवार भोर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसका साथी मौके से भाग निकला। आरोपी के खिलाफ गोकशी के कई मुकदमे हैं। आरोपी की सदर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल रखी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


ललौली थाने के सिधांव नहर कोठी खंडहर के पास गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी शानू दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी भाग निकला। एएसपी विजयशंकर मिश्र ने बताया कि घायल शानू सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ले का है। वह कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। घायल को सीएचसी बहुआ ले जाया गया। नहर कोठी खंडहर में आरोपी गाेवंश को पेड़ पर बांधकर काटने जा रहे थे। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, गोवंश, गौकशी के उपकरणों में कुल्हाड़ी, दो चापड़, तीन चाकू, लकड़ी का ठीहा, तिरपाल, 1200 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी की तलाश की जा रही है। आरोपी शानू के खिलाफ गैंगस्टर, गोकशी समेत कुल छह मुकदमे पहले से हैं। धरपकड़ में थानाध्यक्ष वृंदावन राय और उनकी टीम शामिल रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें