फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक से टूरिस्ट बस टकराई, चालक-परिचालक गंभीर घायल, 40 सवारियां भीं चोटिल

Thu, 02 Jan 2025 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टूरिस्ट बस टकरा गई। हादसे में चालक और परिचालक गंभीर घायल हो गए, जबकि कई सवारियां भी चोटिल हो गईं।
विज्ञापन
फतेहपुर सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बरौरा मोड़ के पास सुबह करीब पांच बजे अधिक कोहरा होने के कारण दो ट्रक आपस में टकरा गए। इसमें पीछे का ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। आगे वाला ट्रक चालक लेकर फरार हो गया। क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे से सर्विस लेन पर हटाया जा रहा था कि पीछे से आ रही टूरिस्ट बस टकराई गई।

विज्ञापन

हादसे में बस का चालक रवि व खलासी अंकित घायल हो गए। बस में सवार करीब 40 सवारियों को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिलाअस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष मलवा अभिलाष तिवारी ने बताया की सभी सवारियां सुरक्षित हैं। उन्हें रोडवेज बस से गंतव्य को भेज दिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें