Fatehpur News: देवीगंज चर्च में रविवार को बजरंग दल ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया और प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों को बाहर निकलने से रोका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जांच शुरू की।
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज स्थित प्रेस बिटेरियन चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान रविवार दोपहर हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। चर्च में भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष पर इकट्ठा थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामा की खबर पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस के सामने हिंदू संगठन नारेबाजी करते रहे और हर व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाना की बात कही। किसी को भी चर्च से बाहर जाने पर रोक लगाई। हंगामा से लोग दहशत में आ गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्य ने बताया कि मौके पर सभी को शांत किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।