फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में एसपी का बड़ा एक्शन: दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित, लापरवाही और गैरहाजिरी के चलते गिरी गाज

Sun, 28 Dec 2025 03:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरदोई एसपी अशोक कुमार मीणा ने अपहरण की जांच में ढिलाई, आरोपियों की गिरफ्तारी न करने और ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में 2 दारोगा और 6 सिपाहियों को सस्पेंड कर महकमे में कड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने दो उपनिरीक्षकों समेत आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी को अपहरण की विवेचना लंबित रखने और अपहर्तता की बरामदगी के लिए प्रयास न करने के आरोप में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक बलवंत सिंह को संडीला में दर्ज एक मामले में विवेचना में लापरवाही बरतने और आरोपियों की गिरफ्तारी न करने के आरोप में निलंबित किया गया हैँ। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही शेखर सिंह यादव, अभिजीत तोमर, साहब सिंह, विकास यादव, संजय कुमार और संजय कुमार द्वितीय को बिना सूचना के गैर हाजिर होने के आरोप में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें