फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्राला दुकान में घुसा…एक घायल, दो-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक की तलाश जारी

Wed, 04 Jun 2025 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बुधवार सुबह चौडगरा-बिंदकी मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। इसमें तेज रफ्तार ट्राला दुकान में घुस गया। हादसे में एक घायल हो गया, जबकि दो-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में बुधवार सुबह बिंदकी की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा। ट्राला की चपेट में आने से खड़े दो ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। दुकान बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिंदकी-चौड़गरा मार्गं पर पहरवापुर गांव के किनारे बने मकान की दुकान में बिंदकी की तरफ से आ रहा गिट्टी भरा ट्राला ट्रैक्टर को बचाने में घुस गया। हादसे के समय दुकान बंद थी। ट्राला की चपेट में आने से मौके पर खड़े दो ई-रिक्शा चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।

घायल को सीएचसी में भर्ती कराया
सब्जी की ठेलिया बलराम सोनकर निवासी पहरवापुर की भी पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह 11.20 पर हुआ। जिस दुकान में ट्राला घुसा वह दुकान प्रदीप मौर्या निवासी कोरसम की है। ई-रिक्शा चालक कप्तान सोनकर हादसे में घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है
हादसे के समय मौके पर ज्यादा लोग नहीं थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को रास्ते से हटाकर आवागमन शुरू कराया। चौकी प्रभारी उपदेश कुमार ने बताया कि मौके से फरार ट्राला चालक की खोजबीन की जा रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें