फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कर्नाटक के सिमोगा में सात दिसंबर से शुरू होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए यूपीसीए ने जूनियर खिलाड़ियों की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू हुए दो दिवसीय ट्रायल में बुधवार को 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद यूपी अंडर-16 टीम को घोषणा की जाएगी। चयनित टीम सात दिसंबर को त्रिपुरा के साथ अपना पहला मैच खेलेगी। ट्रायल में यूपी जूनियर चयन समिति के चेयरमैन कमलकांत कनौजिया व सदस्य बृजेंद्र सिंह, अरविंद सोलंकी, रंजीत यादव और जाहिद अली ने खिलाड़ियों को क्रमवार निर्धारित लक्ष्य देकर मैदान में उतारा। इस दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चिह्नित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें