फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sat, 23 Mar 2024 09:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में स्नातक की छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में वीडियो वायरल की धमकी देकर स्नातक की छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि पहले भी आरोपियों में शामिल कृपाशंकर एक किशोरी का अपहरण कर चुका है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली स्नातक की छात्रा का आरोप है कि पड़ोसी आलोक ने घर में नहाने का अक्तूबर माह में वीडियो बना लिया था।

विज्ञापन


स्कूल जाते समय आलोक ने अपने साथी मयंक संग रास्ते में रोका। उसका वीडियो दिखाकर यू ट्यूब व इंटरनेट में प्रसारित करने की धमकी दी। वह 27 नवंबर 2023 की रात घर के अंदर पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां घर के बाहर बैठी थी। आलोक अपने साथी कृपाशंकर उर्फ गुड्डू के साथ नशे में घर के अंदर आया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर दोनों ने दुष्कर्म किया।

शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। गाजीपुर थाने में शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। पीड़िता के अधिवक्ता अनिल शुक्ला ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या तृतीय ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश किया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें