फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: पहले साले को किया गायब, फिर सुसरालियों पर बांके से हमला, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर आरोपी को मार डाला

Thu, 03 Sep 2026 08:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में युवक ने अपनी पत्नी से विवाद की रंजिश के चलते ससुरालियों पर सोते समय बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले से पहले आरोपी अपने साले राजू को भी रहस्यमय तरीके से गायब कर चुका था। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी को पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
राजू की बेटी गुड़िया से जानकारी करते अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में बुधवार रात एक युवक ने ससुरालियों पर सोते समय बांके से हमला किया। हमले में पांच लोगों को गंभीर चोट आई। चीख-पुकार पर परिजन व ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात की शाम उसने अपने साले को भी गायब कर दिया है, जिसका पुलिस पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, औंग थाना के  आशापुर  निवासी पवन विश्वकर्मा (50) की शादी भीकमपुर गांव की रहने वाली फूल कुमारी के साथ हुई थी। आपसी विवाद के चलते फूल कुमारी अपने पति से अलग कई साल से गुजरात में रहती है। इसे लेकर पवन ससुरालियों से रंजिश मानता था।

रिश्ता दिखवाने का झांसा देकर घर से ले गया
रंजिश को लेकर पवन बुधवार शाम बाइक से अपनी ससुराल पहुंचा, जहां से साले राजू को उसकी बेटी का रिश्ता दिखवाने का झांसा देकर घर से ले गया। इसके बाद करीब रात नौ बजे पवन अपनी ससुराल फिर पहुंचा। परिजन ने राजू के बारे में पवन से पूछताछ की। उन्हें पवन ने बताया कि जहां बेटी का रिश्ता देखना है। वहीं रुक गए बताकर सभी को सो जाने के लिए कहा।

सोते समय बांके से हमला किया
करीब रात दो बजे पवन ने  राजू के पुत्र प्रदीप (20) पर सोते समय बांके से हमला किया। चीख पर पहुंचे राजू के भाई राजेश और भाभी पुष्पा पर बांके से हमला किया।   इसके बाद राजू के पुत्र राजकरण (22) और गोरे  (18) घर के अंदर से बाहर निकले। उन पर भी पवन ने हमला किया। परिवार ने अपने बचाव में ग्रामीणों की मदद से पवन पर हमला किया।
विज्ञापन

चार घायलों को कानपुर रेफर किया
पिटाई से पवन की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से पुष्पा को छोड़कर बाकी चार घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घायलों के बयान लिए गए हैं। मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें