फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: घर में लगी भीषण आग, मासूम बच्ची की जलकर मौत, बड़ी बहन झुलसी

Mon, 25 Apr 2022 11:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में दीपक गिरने से घर में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में चांदपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या का डेरा में सोमवार सुबह दीपक गिरने से घर में आग लग गई। कमरे में सो रही मासूम बहनें आग की चपेट में आ गईं। एक की झुलसने से मौत हो गई। दूसरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आग से पांच बकरियों की भी जलकर मौत हुई है।

विज्ञापन


गांव निवासी राकेश निषाद पत्नी भुलैया के साथ गेहूं की फसल काटने चले गए थे। घर में बेटी स्वाती (2) और रागिनी (4) एक ही चारपाई पर सो रही थीं। दंपती दीपक जलाकर रख गए थे। उनके जाने के बाद दीपक चारपाई के पास गिर गया। जिससे आग लग गई।

स्वाती की जलकर मौके पर ही मौत हो गई और रागिनी गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने घर में लगी आग देखकर राकेश को खबर दी। राकेश और भुलैया दौड़कर घर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा सकी। आग से गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


घर में बंधी पांच बकरियां भी जिंदा जल गईं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। राकेश ने बताया कि वह सुरक्षा की दृष्टि से दरवाजे पर ताला लगा गए थे। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें