फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Fire: खिलौना लदे लोडर में लगी आग, चालक व मालिक ने बचाया पांच लाख का सामान, वाहन जलकर राख

Tue, 24 Dec 2024 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित गोविंदपुर मोड़ के पास खिलौनों से लदे लोडर में सोमवार शाम को आग लग गई। चालक व मालिक ने सामान को बचा लिया, पर वाहन जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Fatehpur Fire Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित गोविंदपुर मोड़ के पास खिलौनों से लदे लोडर में सोमवार शाम को आग लग गई। चालक व मालिक ने सामान को बचा लिया, पर वाहन जलकर राख हो गया। खिलौने से लदा लोडर कानपुर से संगम प्रयागराज जा रहा था। गोविंदपुर मोड़ पर पहुंचते लोडर के केबिन से धुआं निकलने लगा।

विज्ञापन

चालक रविकुमार साहू व खिलौने के मालिक सुनील कुमार ने वाहन रोक कर स्थानीय सद्दाम हुसैन के साथ मिलकर सामान उतार लिया। कुछ ही देर बाद पूरा वाहन धू धूकर जलने लगा। लोगों ने पानी व धूल के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वाहन जल गया। कानपुर के कर्रही निवासी सुनील कुमार ने बताया कि पांच लाख का सामान स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें