फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: नकल के आरोप में पिटाई के बाद छात्र की मौत, FIR की मांग पर कोतवाली में धरने पर परिजन

Fri, 28 Aug 2026 09:27 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर

सार

Kanpur News: छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजन शुक्रवार रात सदर कोतवाली पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि दोपहर में ही पुलिस को तहरीर दे दी गई थी, लेकिन देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
कोतवाली में धरने पर परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाराज परिजनों ने कहा कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा, वे कोतवाली से नहीं हटेंगे। इसके बाद परिजन कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए। तेजस की मां नीलम की ओर से सदर कोतवाली में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शिवपुरम के प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर में प्रधानाचार्य पर छात्र की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। परिजन मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में एसपी आवास के नजदीक रहने वाले दिलीप द्विवेदी का पुत्र तेजस द्विवेदी कक्षा 12 का छात्र था। वह सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शिवपुरम में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार बुधवार को नकल के आरोप को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तेजस की पिटाई की थी। इसके बाद उस पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाने और रिस्ट्रीकेशन की कार्रवाई करते हुए उसे स्कूल से घर भेज दिया गया था।

कोतवाली में धरने पर परिजन - फोटो : amar ujala
परिजनों के मुताबिक इसके बाद तेजस बेसुध हालत में सौंरा औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी के पास मिला था। उसकी साइकिल घटनास्थल से करीब 20 से 25 मीटर दूर सुरक्षित मिली थी। सूचना पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

http://



छात्र की मौत के बाद से परिजन कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार रात कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठने के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मामले में पुलिस की ओर से तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें