औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के पास हाईवे पर सरिया फैक्टरी के सामने डीसीएम की टक्कर से ईरिक्शा पलट गया। ईरिक्शा सवार चार छात्र व रिक्शा चालक घायल हो गए। हादसे में दो छात्रों की हालत गंभीर देखकर परिजन कानपुर ले गए। पुलिस डीसीएम चालक को गिरफ्तार किया है। औंग थाने के रामपुर गांव निवासी शुभम सिंह ई-रिक्शा चालक है। वह चौडगरा से यात्रियों को लेकर औंग जा रहा था।
डीसीएस की टक्कर से हादसे में कल्यानपुर थाने के चौडगरा के विमल प्रताप सिंह चौहान का कक्षा सात में पढ़ने वाला पुत्र अभय प्रताप सिंह (12) और कक्षा छह का छात्र रुद्र प्रताप सिंह (10), चौडगरा के जसवंत सिंह का कक्षा 11 में पढ़ने वाला पुत्र आदित्य (17) घायल हुए। तीनों रामआसरे बालिका इंटर कॉलेज औंग जा रहे थे। चौथा घायल चौडगरा के सुरजन गोस्वामी का कक्षा आठ में पढ़ने वाला पुत्र अमन गोस्वामी (14) आदर्श जनता इंटर कॉलेज औंग जाने को रिक्शे में बैठा था। राहगीरों ने चालक समेत चारों छात्रों को बाहर निकाला।