फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: घर में घुसा गिट्टी लदा डंपर, चालक की मौके पर मौत; सोते हुआ परिवार बाल-बाल बचा, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Feb 2026 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कल्याणपुर में गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर घर में घुस गया, जिससे चालक की मौत हो गई। घर के अंदर सो रहे लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घर में घुसा गिट्टी लदा डंपर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। स्लग-गिट्टी लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे-दो किनारे बने एक घर में जा घुसा। दुर्घटना में डंपर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि घर के अंदर सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, डंपर चालक कबरई से स्लग-गिट्टी लोड कर उन्नाव के तकिया की ओर जा रहा था।

विज्ञापन

जैसे ही वाहन कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुगौली मोड़ के पास पहुंचा, तभी डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची।

Trending Videos
विज्ञापन




शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद डंपर में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया। घटना के समय मौके पर मौजूद सुनीता देवी ने बताया कि तेज आवाज के साथ डंपर घर में घुस आया। कुछ ही पल में पूरा घर हिल गया और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि घर में सो रहे लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें