फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: लिफ्ट देकर करते थे जहरखुरानी, हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी की तलाश

Fri, 03 Jul 2026 09:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: फतेहपुर में लिफ्ट के नाम पर जहरखुरानी और लूटपाट करने वाले गिरोह के हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसका साथी फिरोज फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में चार पहिया वाहन में लिफ्ट देकर बैठाने के बाद जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के हथिगमा थाने का हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया गया है। उसका साथी फिरोज निवासी ग्राम करारी थाना करारी जिला कौशांबी मौके से भाग निकला है।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो गाड़ी, एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, दो मिस कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल व 2000 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपी शाहनवाज हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी कानपुर से आने वाले लोगों को लिफ्ट देकर बैठाने के बाद जहर खुरानी का शिकार बनाकर लूट पाट कर चुके थे। इस तरह के दो मामले कल्यानपुर पुलिस ने पिछले माह दर्ज किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें