फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: रुपए न मिलने से परेशान दिव्यांग ने फंदे से लटक कर दी जान

Mon, 07 Sep 2026 10:43 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव  निवासी उमेश उर्फ नीलू सिंह कछवाह( 48) का दुर्गा मंदिर बाग के पास सोमवार सुबह शव फंदे लटका मिला। वह अविवाहित और एक आंख व एक हाथ से दिव्यांग थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह भोर में वह बिना किसी को बताए घर से निकले थे। गांव किनारे ग्रामीणों ने दुर्गा मंदिर बाग के पास पीपल के पेड़ के पर गमछे के फंदे से शव लटका देखा।
विज्ञापन


छोटे भाई सुनील ने बताया कि नीलू अपने हिस्से की खेत बेचकर अपनी बुआ के घर चले गए थे। उन्होंने जमीन बिक्री से मिले रुपये बुआ को दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी बुआ से पैसे वापस न किए जाने के कारण नीलू तनाव में थे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि मौके की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें