फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: इलाज में लापरवाही से वृद्ध की मौत, परिजनों का नर्सिंग होम में हंगामा, तोड़फोड़

Tue, 18 Aug 2020 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में सांस की बीमारी से पीड़ित वृद्ध की मंगलवार सुबह एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि लखनऊ से डाक्टर बुलाने के नाम पर उनसे डेढ़ लाख रुपये जमा कराए गए लेकिन न तो डाक्टर को बुलाया गया और न ही सही से इलाज किया गया। मृतक के पुत्र ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। 

खागा कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव निवासी घसीटे कैथल (62) को सांस की बीमारी थी और उन्हें 15 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे नौबस्ता रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती किया कराया गया था। मंगलवार की सुबह घसीटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर उसके परिजनों द्वारा अस्पताल में इलाज के नाम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घसीटे के पुत्र सत्यभान कैथल ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया कि उसके पिता के इलाज के लिए लखनऊ से डॉक्टर बुलाने का झांसा देकर पहले 50 हजार और फिर एक लाख रुपये जमा कराए गए। लखनऊ से कोई डॉक्टर नहीं आया। स्थानीय कर्मचारी ही इलाज करते रहे, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एसएसआई खागा गोविंद सिंह ने बताया कि कोतवाली से इस प्रकरण में सीएमओ को पत्र भेजा जा रहा है। सीएमओ कार्यालय द्वारा इसकी जांच कराकर कोतवाली को रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन पर उठाए सवाल
नर्सिंग होम के वैध होने पर सवाल उठाए गए हैं। बताया कि नौबस्ता रोड पर तीन अस्पताल खुले हुए हैं। जहां न तो कोई डाक्टर है और न ही कोई सुविधा।

नौबस्ता रोड पर खुले नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन है या नहीं, इसका पता सीएमओ आफिस से चलेगा। हालांकि खागा में केवल एक या दो ही पंजीकृत अस्पताल है। नौबस्ता रोड पर अस्पताल है, उन्हें नहीं पता है। - डॉ. यूपी कुशवाहा, अधीक्षक सीएचसी

खागा नौबस्ता रोड पर नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन है या नहीं। इसकी जांच कराई जाएगी। सीएमओ द्वारा निर्देश प्राप्त होते ही जांच शुरू की जाएगी। - डॉ. संजय, एसीएमओ व नोडल प्रभारी रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें