फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 05 Aug 2026 11:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कल्यानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोहम्मद फिरोज पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात चौडगरा-जहानाबाद मार्ग पर खजुहा रोड नहर के पास हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोहम्मद फिरोज (42) निवासी सालेपुर, थाना करारी, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी कल्यानपुर और औंग थाने में दर्ज लूट व अन्य संगीन मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ जनपद सहित अन्य जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने की सूचना है।

विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा व एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, एक अपाचे मोटरसाइकिल, बेहोश करने वाली दवा का पत्ता तथा बिस्कुट के दो पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें