फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: हिस्ट्रीशीटर के बेटों के मकान पर चला बुलडोजर, कई थानों की पुलिस समेत पीएसी मौजूद रही

Thu, 16 Mar 2023 02:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

खखरेरू के रहमतपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर का मकान बना है। राजस्व टीम ने पैमाइश पर मकान तालाबी जमीन पर मिला। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के पीछे अतीक अहमद से जुड़ाव माना जा रहा है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर के बेटों के मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के विजयीपुर में हिस्ट्रीशीटर मरहूम अतहर के बेटों मोहम्मद अहमद और मोहम्मद जर्रार के मकान पर गुरुवार को बुलडोजर चला। कार्रवाई के लिए एएसपी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया था। कार्रवाई के दौरान खागा सीओ जनेश्वर मिश्रा के साथ खागा कोतवाली पुलिस, धाता, किशनपुर, सुल्तानपुर घोष, थरियांव, असोथर, महिला थाना, एक प्लाटून पीएसी और अग्निशमन विभाग की टीम तैनात रही।

विज्ञापन


खखरेरू के रहमतपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर का मकान बना है। राजस्व टीम ने पैमाइश पर मकान तालाबी जमीन पर मिला। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की गई। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के पीछे अतीक अहमद से जुड़ाव माना जा रहा है। कुछ दिन पहले प्रयागराज आईजी की मौजूदगी में रहमतपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर के मकान पर संयुक्त टीम ने छापामारी की थी।

विज्ञापन

छापामारी में कुछ असलहे बरामद हुए थे। उन्हें प्रयागराज जांच के लिए ले गई थी। इसी के बाद से ही पुलिस हिस्ट्रीशीटर के परिवार की निगरानी कर रही थी। हाल में ही मोहम्मद अहमद के नाम पर शस्त्र लाइसेंस अस्थायी पते से प्राप्त करने का खुलासा हुआ था। शस्त्र लाइसेंस 2003 में अहमद के नाम पर जारी हुआ था। शस्त्र लाइसेंस जारी करने में भी नियमों की अनदेखी मानी जा रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें