फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पड़ोसी के खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से भाई-बहन की मौत; पानी भरने गए थे मासूम, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Feb 2026 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: राधानगर के बड़नपुर गांव में खुले सेप्टिक टैंक में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पड़ोसी के घर पानी भरने गए मासूमों की मौत से कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सेप्टिक टैंक (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़नपुर गांव में मंगलवार रात खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद उन्हें बाहर निकाला जा सका। देर रात पुलिस सूचना पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

गांव के राकेश शर्मा का परिवार झोपड़ी बनाकर रहता है। उसकी बेटी शिवांशी (7) और बेटा शत्रुघन (5) मंगलवार रात पानी लेने पड़ोसी के दरवाजे पर पानी भरने गई थी। पानी भरने के दौरान बच्चे पड़ोसी के सफाई के लिए खुले पड़े सेप्टिक टैंक तक पहुंच गए।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खेलते-खेलते दोनों टैंक में चले गए। दोनों के डूबने से हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें