फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल, नौ लोग घायल

Sun, 16 Nov 2025 03:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सिकंदरपुर गांव में शनिवार रात चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल करते हुए खूनी संघर्ष हुआ। इसमें नौ लोग घायल हुए, जबकि एसपी के नेतृत्व में पुलिस के पहुंचने से पहले कई हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी देते घायल शिवनारायण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शनिवार रात दोनों ओर से लाठी-डंडों व धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल हुआ। मारपीट में नौ लोग घायल हुए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स गांव पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले कई हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और गांव छावनी में तब्दील हो गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अमौली में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सीएचसी अमौली पहुंचे और घायलों से हालचाल जाना। एसपी ने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें