फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: 25 हजारी इनामी रामभरोसे नौ दिन बाद गिरफ्तार, कोर्ट से फरार हुआ सजायाफ्ता आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 16 Nov 2025 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: फतेहपुर न्यायालय से पत्नी और बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद सात नवंबर को फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी सजायाफ्ता आरोपी रामभरोसे को पुलिस ने नौ दिन की कड़ी खोजबीन के बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर न्यायालय से सजा सुनने के बाद फरार हुआ सजायाफ्ता आरोपी रामभरोसे नौ दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पत्नी और बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अदालत ने सात नवंबर को रामभरोसे को पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन

सजा तय होते ही वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कोर्ट परिसर से भाग गया था। फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। नौ दिन की खोजबीन के बाद उसे सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें