फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Blast: पटाखा बनाते समय विस्फोट, महिला की मौत और पति की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 Aug 2025 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारा मील जमराहां गांव में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया।
विज्ञापन
विस्फोट की जगह जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित बारा मील जमराहां गांव में पटाखा बनाते समय विस्फोट  हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, उसका पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी अपने घर की कोठरी में पटाखे बना रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। विस्फोट में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी विमला पासवान (47) की मौत हो गई, जबकि पति बीरेंद्र पासवान की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि बीरेंद्र पासवान के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें