फतेहपुर जनपद के खागा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मंगेतर के साथ बाग में युवती के साथ दरिंदगी के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा था। उसे खागा में प्रशासन व पुलिस ने रोक लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक जीपी राय ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सरकार कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्रवाई ऐसी होती है, जो नजीर बनती है। सभी भाजपाइयों को निरीक्षण भवन में नजर कैद लिया गया है। इस दौरान पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, राजेंद्र सिंह पटेल, महिला मोर्चा की अध्यक्षा ज्योति प्रवीण सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।