फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: महिला आरक्षण पर भाजपा-सपा आमने-सामने, नारेबाजी से गरमाया माहौल

Tue, 12 May 2026 05:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
नारेबाजी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महिला आरक्षण बिल को लेकर सोमवार को जिले की सियासत सड़क पर उतर आई। भाजपा महिला मोर्चा और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे सपा कार्यालय के बाहर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा कार्यालय का घेराव कर रही थीं। सोमवार को भी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सपा कार्यालय पहुंचीं और सपा प्रमुख अखिलेश के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और कार्यालय प्रभारी कामता गेट पर पहुंच गए। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी नारेबाजी शुरू कर दी। सपा समर्थकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। दोनों दलों के समर्थकों के आमने-सामने आने से माहौल काफी गर्मा गया और कुछ देर के लिए टकराव की स्थिति बन गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि बाद में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदर्शन समाप्त कर वापस लौट गईं, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें