फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: सगे भाई ने नाबालिग बहन का शारीरिक शोषण किया, दो साल से कर रहा हैवानियत

Thu, 02 Jul 2026 05:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सगे भाई ने नाबालिग बहन का शारीरिक शोषण किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने की वारदात सामने आई है। वहशी भाई नाबालिग बहन का दो साल से शारीरिक शोषण करता रहा। भाई के खिलाफ खुद को सही साबित करने के लिए बहन को अपना वीडियो बनवाना पड़ा। मामले की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने बुधवार को आरेापी को पकड़ने के लिए घर में दबिश दी, लेकिन वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का 25 वर्षीय भाई अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी है। पत्नी की हत्या में करीब तीन साल पहले जेल गया था। करीब दो साल पहले जेल से छूटा। घर लौटने के बाद उसकी नीयत अपनी बहन पर खराब हो गई। किशोरी का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर करीब दो वर्ष से बहन का शारीरिक शोषण करता रहा।

बदनामी और दहशत की वजह से लंबे समय तक चुप रही। कुछ दिन पहले परिजन को आपबीती बताई। वह भी मानने को तैयार नहीं हुए। उसने अपनी भाभी व सहेलियों को आपबीती बताई। भाभी ने युवक का विरोध किया। विरोध पर भाभी को भी युवक ने पीट दिया।

महिला ने पूरे मामले की जानकारी अपने मायके पक्ष को दी। घटना को साबित करने के लिए किशोरी ने अपनी सहेलियों के जरिए कुछ दिन पहले ही छिपकर शारीरिक शोषण का वीडियो बनवाया। महिला ने बुधवार को थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की। लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।

 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें