फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: प्रशिक्षण से लौट रहे बाइक सवार लेखपाल की वैन की टक्कर से मौत

Thu, 13 Feb 2025 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार लेखपाल की हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
लेखपाल अमित उत्तम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशिक्षण से लौट रहे बाइक सवार लेखपाल को तेज रफ्तार वैन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के नोनारा गांव निवासी अमित उत्तम (30) लेखपाल थे। लेखपाल बिंदकी तहसील क्षेत्र के घोरहा, गंधर्पी क्षेत्र में तैनात थे।
विज्ञापन


विज्ञापन

वह शहर से गुरुवार को प्रशिक्षण के बाद घर लौट रहे थे। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के पास चौडगरा की ओर जा रही वैन से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा वैन चालक के अचानक गलत साइड में आने से बताया जा रहा है। हादसे की खबर पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, तहसीलदार अचलेश सिंह सीएचसी पहुंचे। लेखपाल के दो भाई प्रदीप, सुरेंद्र और तीन बहन सोनी, मोनी, रानी हैं। भाई बहन में वह सबसे छोटा था। वह बहन सोनी के घर बकेवर थाने के मंझिलेगांव में रहता था। वैन एक स्कूल में अटैच बताई जा रही है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया वैन पकड़ी गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें