फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर गोली मारने की धमकी दी

Wed, 15 Jan 2025 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पड़ोसी युवती को पत्नी के सहयोग से घर में बंधक बनाकर पति ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने पड़ोसी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि वह 14 जनवरी की शाम घर में अकेली थी। पड़ोसी सुमन पासवान ने किसी काम के बहाने से उसे अपने घर बुलाया। घर के अंदर जाते ही सुमन ने दरवाजा बंद कर दिया।

विज्ञापन


सुमन के पति गुरुप्रसाद पासवान ने उसका हाथ पकड़कर अपने पास बैठा लिया। उसके जबरदस्ती कपड़े उतारकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर सुमन ने उसका मुंह दबा लिया। उसके पति ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें