फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 5 किलोमीटर में 10 अवैध कट, कोहरे में हादसों की आशंका

विज्ञापन
नउवाबाग ओवरब्रिज के पास अवैध कट से निकलते बाइक सवार।  - फोटो : नउवाबाग ओवरब्रिज के पास अवैध कट से निकलते बाइक सवार।
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में कई हादसों के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। यहां कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर नउवाबाग से लेकर लोधीगंज तक डिवाइडर में 10 से अधिक अवैध कट हैं। इससे कोहरे के दौरान हादसों की आशंका बनी हुई है। इन अवैध कट पर रोक लगाने या इनको बंद करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

जनपद से गुजरने वाले हाईवे पर अवैध कटों की मंगलवार को पड़ताल की गई। इस दौरान नउवाबाग ओवरब्रिज से लोधीगंज ओवरब्रिज तक डिवाइडर में 5 से अधिक अवैध कट मिले, तो वहीं 5 से अधिक जगहों पर वाहनों की निकासी के लिए डिवाइडर से सटाकर ईंट रखी गई हैं। इस तरह हर 500 मीटर में एक अवैध कट या अवैध निकासी की व्यवस्था है। लोग यहां से बेधड़क आवागमन करते हैं। हर आधे घंटे में कोई बाइक सवार, साइकिल सवार या पैदल यात्री निकलता है। नउबाग पुल के पूर्वी छोर के पास, महाविद्यालय के पास, आरटीओ ऑफिस से 500 मीटर दूरी पर पूर्वी दिशा में, लखनऊ बाईपास ओवरब्रिज के पूर्वी छोर के पास व लोधीगंज ओवरब्रिज के पास अवैध कट हैं। इसी तरह नउवाबाग ओवरब्रिज से लोधीगंज ओवरब्रिज तक कई स्थानों पर वाहनों को डिवाइडर पर चढ़ाकर हाईवे पार करने के लिए ईंट लगाई गई हैं। यहां से लोग निरंतर हाईवे पार करते हैं। रात में हादसे की आशंका बनी रहती है। कोहरे में सोमवार को खागा के पास महाकुंभ श्रद्धालुओं की कार हादसे की शिकार हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें