जान-माल का खतरा बताकर सुरक्षा की मांग
जालिन्द्री ने पुलिस से गांव में तनाव और जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार रात गांव में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस गांव से लौट गई। जालिन्द्री का आरोप है कि पुलिस के जाते ही रोहित पक्ष के लोग आ गए।
लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला
इनमें राजकुमार, अमित, सोनू, मंगल सिंह, धर्मेंद्र, अरविंद, करन और छुन्ना घर में घुस आए और लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के जितेंद्र, सहीदा, मंगना, मुकेश और मिजाजी को भी पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस रास्ते से गांव पहुंची।
आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। महिला भाजपा नेता को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीओ प्रियांक जैन और प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में घरों में छापा मारा गया, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।