फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र की मौत…दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Tue, 08 Oct 2024 01:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा पूर्वी बाईपास पर बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव निवासी ब्रह्मदत्त का पुत्र अनीश कुमार (23) एक कार्यक्रम में शामिल होने दनियालपुर गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह लोग बाइक से घर के लिए निकले। बाइक में तीन लोग सवार थे, जिसमें चक मुगल निवासी राहुल व सुधवा गांव का ही रहने वाला दिवाकर साथ थे।
बाइक अनीश चल रहा था। जैसे ही बाइक बिलंदा पूर्वी बाईपास पहुंचा। अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक एक बड़े पत्थर में टकरा गई। अनीश पत्थर से टकरा गया, जिसके कारण अनीश के सीने में चोटें आ गई और मौके पर ही अनीस की मौत हो गई।

विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद हुआ हादसा
घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मनीष तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई मनीष व छोटा अनुज है। अनीश के पिता ब्रह्मदत्त लोधी गंज में सैलून की दुकान चलाते हैं।  हादसा रात करीब दस बजे के बाद हुआ। मौके पर हंसवा चौकी पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घायलों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया। ग्राम प्रधान अनिल लोधी ने बताया कि गांव में ही एक व्यक्ति के दनियालपुर गोद भराई का कार्यक्रम था। यह लोग कार्यक्रम शामिल होने गए थे। अनीश ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें