फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: अनियंत्रित ट्रक सड़क में खड़े डंपर से टकराया, चालक की मौत…खलासी गंभीर रूप से घायल

Wed, 03 Jul 2024 01:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: ललौली थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े डंपर से अनियंत्रित ट्रक टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी की हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
fatehpur accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के दतौली के समीप मंगलवार रात साढ़े 11 बजे सड़क में जाम की वजह से खड़े डंपर में अनियंत्रित ट्रक पीछे से जा टकराया। इससे ट्रक के केबिन में चालक और खलासी फंस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और पोकलैंड मशीन से ट्रक का केबिन तोड़ा।

विज्ञापन

इसके बाद डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत से चालक और खलासी को बाहर निकाला। चालक की शिनाख्त बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा के खगइया ताला गांव निवासी सुशील प्रताप सिंह (35) पुत्र चंद्रभान सिंह के रूप में हुई। वहीं, खलासी प्रीतम सिंह मध्यप्रदेश के बारीगढ़ के रहने वाला है।

पुलिस ने दोनों का अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल खलासी का फतेहपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसका पैर टूट गया है और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बांदा-टांडा हाइवे में जाम बना हादसे की वजह
वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि बांदा जनपद के तिंदवारी थानाक्षेत्र के  के जौहरपुर गांव के समीप उसरा नाला के पास डंपरों के एक्सीडेंट के बाद हाईवे में जाम लग गया था।
विज्ञापन

खड़े डंपर में पीछे से जा टकरा गया ट्रक
जाम बेंदा घाट से होते हुए यमुना पुल और दतौली के समीप ओती नौ नंबर रास्ते के मोड़ तक पहुंच गया था और वाहनों की लंबी लाइन सड़क में लगी थी। तभी फतेहपुर की ओर से बांदा को जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रात साढ़े 11 बजे सड़क में खड़े डंपर में पीछे से जा टकरा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें