फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: कोहरे का कहर…खड़े डंपर में टकराई बस, दिल्ली से जा रही थी प्रयागराज, 12 श्रद्धालु घायल

Sun, 19 Jan 2025 09:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: चौडगरा कस्बे में दिल्ली से प्रयागराज जा रही बस खड़े डंपर में टकरा गई। हादसे में बारह श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
,fatehpur accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में दिल्ली से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े डंपर में पीछे से जा टकराई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार ओवरब्रिज के ऊपर हुआ है।

विज्ञापन

घायलों को सरकारी एंबुलेंस से पी एच सी गोपालगंज सहित सदर अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 12 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी मिली है। बस में चालक सहित 48 लोग सवार थे। हादसा रविवार सुबह छह बजे हुआ। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।

विज्ञापन

घायलों को अस्पताल भेजा गया है
प्रशासन ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस बीच कुछ समय के लिए कानपुर-प्रयागराज हाईवे बाधित रहा। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों की सही जानकारी अभी नहीं है। चालक की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें