फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फरवरी में होनी थी विधवा की शादी, प्रेमी ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Sun, 19 Jan 2025 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शादी से छह दिन पहले मंगेतर ने महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात हरवंश मोहाल के गड़रिया मोहाल में हुई। गोली मारकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरवंश मोहल थानाक्षेत्र के गड़रिया मोहाल में मामूली कहासुनी के बाद प्रेमी ने विधवा की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की मंगनी हो चुकी थी और फरवरी में शादी होनी थी। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से उन्नाव के ब्रह्मनगर शुक्लागंज निवासी अजय मिश्रा उर्फ अजय शास्त्री पिछले 10 माह से हरवंश मोहाल के गड़रिया मोहल निवासी कृष्ण कुमार शर्मा में मकान में किराए पर रहता है। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि अजय का चमनगंज निवासी प्रिया कठेरिया (32) से प्रेम संबंध था। प्रिया विधवा थी और उसका दो साल का बेटा तनिष्क भी है। दोनों की मंगनी हो चुकी थी और फरवरी महीने में शादी होनी थी। प्रिया की पहली शादी बिल्हौर के उत्तरीपुरा में हुई थी। पति की मौत के बाद से वह ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी थी। वहीं, अजय वनखंडेश्वर स्थित शनि मंदिर में पूजा पाठ करता है।

शनिवार की शाम प्रिया अजय के कमरे में आई हुई थी। वहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद अजय ने प्रिया के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बालकनी में खड़े होकर झांसी निवासी बहन से बात कर रही मकान मालिक की बेटी रागिनी भागते हुए नीचे आई। प्रिया को खून से लतपथ देख उसने पुलिस को जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जांच कर मकान मालिक से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम को मौके से एक 315 बोर का खोखा बरामद किया। घटना के बाद भागते समय आरोपी ने अपना मोबाइल स्विचऑफ कर फेंक दिया था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। आरोपी की तस्वीर पड़ाेसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम शुक्लागंज और दूसरी टीम सीसामऊ के पीरोड में दबिश देर रही है। दोनों ही जगह आरोपी की बहनें रहती हैं।
विज्ञापन

दोनों में अक्सर होता था विवाद
मकान मालकिन राजकुमारी शर्मा ने बताया कि प्रिया दिन में अक्सर अजय से मिलने आती थी। उसके आने पर दोनों की किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। पूछने पर अजय कहता था कि इंटरकास्ट शादी के चलते परिवार वाले नाराज रहते है। उसने हाल ही में मकड़ीखेड़ा में 27 लाख रुपये का मकान लिया है, जहां वह प्रिया के साथ शिफ्ट हो जाएगा। वर्तमान में वहां काम चल रहा है। उसी में खर्च का हवाला देकर वह किराया देने में भी देरी करता था।
विज्ञापन

तीन दिन पहले दी थी धमकी
मृतका के भाई ने बताया कि तीन दिन पहले भी प्रिया से किसी बात को लेकर अजय की कहासुनी हो गई थी। उस दौरान अजय ने प्रिया को गोली मारने की धमकी दी थी। प्रिया ने उसकी बातों को नजरंदाज कर दिया था। उसे नहीं पता था कि अजय वास्तव में प्रिया को गोली मार देगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें