फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: बरात लेकर जा रही बस की ट्रेलर से टक्कर, एक की मौत और  12 से अधिक घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 13 Nov 2024 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: चौडगरा कस्बे में बरात लेकर नोएडा जा रही बस पीछे से ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में बरात लेकर जा रही बस खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। वहीं, ट्रेलर और बस के चालक मौके से फरार हो गए। बरात इलाहाबाद के मुंडेरा से नोएडा जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रात एक बजे बस हाईवे में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मोड़ के पास बुधवार तड़के खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गोपालगंज व सीएचसी बिंदकी भेजा गया है। यहां से गंभीर हालत में घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
मौके पर मौजूद दूकानदार टायर मिस्त्री हासिम ने बताया कि ट्रेलर धीमी रफ्तार से ढाबा में रूकने जा रहा था। तभी  तेज रफ्तार बस पीछे से टकराई थी, क्योंकि ओवरटेक की जगह पर एक ट्रक और था। इससे बस चालक को किसी तरफ जाने की जगह नहीं मिली और बस पीछे से जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

नोएडा जा रही थी बरात, 23 सवारियां थीं सवार
बताया जा रहा है कि  नरेंद्र सिंह के पुत्र आर्मी में मेजर मंजीत सिंह की शादी थी। नरेंद्र सिंह गया बिहार के रहने वाले हैं। वर्तमान में बिश्नापुरी प्रयागराज में रहते हैं। बरात नोएडा के सेक्टर 25 जा रही थी। बुधवार आज तिलक था और गुरुवार 14 को शादी व शाम को रिसेप्शन का कार्यक्रम था। बस में 23 लोग सवार थे। हादसा तीन बजकर 40 मिनट का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें