फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोरी को अगवा कर धर्म बदलवाने के मामले में नया मोड़... अमरूद के बाग में तीन लोगों ने किया था गैंगरेप

Sat, 09 Nov 2024 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में एक किशोरी ने आरोप लगाया है कि धर्म बदलवाने के साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया था। हालत बिगड़ने पर किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी कानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
UP News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में किशोरी को अगवा कर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरी के अनुसार, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन


उधर मामले में विवेचक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। औंग थाना इलाके के एक गांव की किशोरी को तीन नवंबर को कानपुर के रहने वाले लबरी के इशारे पर रोशन और इरशाद ने अगवा किया था। 

किशोरी को उसी दिन पुलिस ने मुक्त करा लिया था। अपहरण के आरोप में लबरी को जेल भेजा था। चार नवंबर को किशोरी के दोबारा बयान लिए गए। बयान में किशोरी ने अपहरण में तीनों की संलिप्तता और घाटमपुर मस्जिद में धर्म परिवर्तन के साथ निकाह की कोशिश का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


विवेचक पर भी दबाव बनाकर बयान बदलवाने का आरोप लगाया। इसके बाद बृहस्पतिवार को किशोरी की अचानक हालत बिगड़ गई। उसने परिजनों को बताया कि घाटमपुर स्थित अमरूद के बाग में लबरी, इरशाद व रोशन ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। 
 

परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां शुक्रवार को पुलिस ने तीसरी बार बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सूर्यवंशी ने बताया कि लबरी ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। लबरी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। अपहरण में सहयोगी बाइक सवार एक आरोपी को पकड़ा गया है। विवेचक पर लगे आरोप की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें