Fatehpur News: किशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर गांव में शनिवार को एक धान के खेत में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, इस अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को निगल लिया है, जिससे आसपास के लोगों में भारी दहशत का माहौल है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फतेहपुर जिले में किशुनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में एक अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को निगल लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
धान के खेत में अजगर मिलने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर रखते हुए रेस्क्यू अभियान चला रही है, ताकि अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी प्रकार की अनहोनी न हो। साथ ही, अपील की है कि ग्रामीण घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अजगर को पकड़ने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। वन विभाग की टीम को अपना कार्य करने दें।