फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: घरेलू सिलिंडर से गैस भरते समय मारुति वैन में लगी आग, जलकर राख

Mon, 09 Mar 2026 05:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मारुति वैन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहिदपुर गांव में सोमवार सुबह घरेलू गैस सिलिंडर से मारुति वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वैन धूं-धूंकर जलने लगी और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पास ही स्थित कंपोजिट विद्यालय में पढ़ रहे करीब 150 बच्चों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे कंपोजिट विद्यालय से लगभग 50 मीटर दूरी पर गांव निवासी केश कुमार कुशवाहा की मारुति वैन में कोरारी गांव निवासी चालक विक्रम घरेलू गैस सिलिंडर से एलपीजी किट में गैस भर रहा था। इसी दौरान अचानक वैन में आग लग गई और वाहन जलने लगा। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत रिफिलिंग के लिए लाए गए सिलिंडर को दूर हटाया और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

घटनास्थल के पास स्थित कंपोजिट विद्यालय में उस समय करीब 150 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। आग लगने और सिलिंडर फटने की आशंका से विद्यालय में भी दहशत फैल गई। प्रधानाध्यापक प्रवीण दुबे ने सभी बच्चों को कक्षाओं के अंदर सुरक्षित रहने के निर्देश दिए। इससे कोई भी बच्चा बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन


घटना के बाद वैन चालक विक्रम और वाहन मालिक केश कुमार कुशवाहा मौके से भाग गए। बहुआ पुलिस चौकी प्रभारी अंबरीष मिश्रा पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें