फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: अचानक ढह गई कच्ची कोठरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 26 Aug 2025 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बहुआ कस्बे के मुत्तौर कस्बे में अपने घर की कच्ची कोठरी में सामान निकालने गई बुजुर्ग महिला की कोठरी ढह जाने से दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कच्ची कोठरी गिरने के बाद का मलबा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में मकान की कच्ची कोठरी ढह जाने से एक बुजुर्ग महिला की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर कस्बे में हुई, जहां शांति देवी (59) पत्नी प्रेम बाबू तिवारी की कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गई। शांति देवी अपने पक्के मकान के एक दूसरे हिस्से में बनी कच्ची कोठरी में सामान निकालने गई थी।तभी अचानक कोठरी ढह गई और वह मलबे के नीचे दब गई।

विज्ञापन

सुबह जब शांति देवी दूध लेने के लिए अपनी बहू के पास नहीं गईं, तो बहू मोना देवी ने घर जाकर देखा। तब उन्हें पता चला और परिजनों ने मिट्टी का मलबा हटाया, जिसके बाद शांति देवी का शव मिला। मृतका की कोई संतान नहीं थी और वह मकान में अकेली रहती थी। मृतका की देखरेख उसका देवर प्रकाश बाबू तिवारी करता था। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि कोठरी गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें