फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने सबसे अधिक अंतर से जीता मैच

विज्ञापन
आमंत्रण अंतर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल बर्रा-2 में सोमवार को चार दिवसीय केएसएस आमंत्रण अंतर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन छह मैच खेले गए। इसमें हेलिजर बार्डन, पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन, वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर, सर सैयद स्कूल, डीपीएस बर्रा की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। वहीं, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की टीम ने सबसे अधिक अंतर से अपना मैच जीता।
विज्ञापन


स्कूल परिसर के फुटबाल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मैच में हेलिजर बार्डन की टीम ने गुलमोहर पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन की टीम ने स्वीट एंजल स्कूल को 2-0 से पराजित जीत।

तीसरे मुकाबले में सेठ आनंदराम जयपुरिया की टीम ने मदर टेरेसा स्कूल कोयलानगर को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। चौथे मैच में वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर ने एमआर जयपुरिया स्कूल की टीम को 2-0 से और पांचवें मैच में सर सैयद पब्लिक स्कूल की टीम ने केआर एजुकेशन की टीम को 1-0 से हराया। छठवें मैच में डीपीएस बर्रा की टीम ने एलेन हाउस पनकी को 4-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें