बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा में शादी से ठीक एक दिन पहले लेखपाल की आत्महत्या से हड़कंप मच गया। घर के कमरे में करीब तीस घंटे तक फंदे से लटकते रहे सुधीर (28) के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिवार की तहरीर पर पुलिस ने कानूनगो शिवराम और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का कहना है कि मृतक की ड्यूटी एसआईआर में लगी थी, जहां उस पर लगातार अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक की बहन ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि रिपोर्ट में उनकी पूरी बातें शामिल नहीं की गईं। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।