फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: टूरिस्ट बस के 33 यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी थरियांव में कराया गया भर्ती, 13 यात्री रेफर

Mon, 03 Jun 2024 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: टूरिस्ट बस सवार 33 यात्रियों की लू लगने से अचानक तबीयत खराब हो गई। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
थरियांव में खड़ी टूरिस्ट बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी से टूरिस्ट बस के 33 यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। बीमार यात्रियों को सीएचसी थरियांव में भर्ती कराया गया, जिनमें 13 की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बस सवार 50 यात्री मुजफ्फरगर के रहने वाले हैं। टूरिस्ट बस मुजफ्फरनगर से 50 यात्री लेकर आयोध्या के लिए 30 मई को निकली थी। बस नैमिषारण्य के बाद अयोध्या से प्रयागराज होकर मुजफ्फरनगर लौट रही थी।

विज्ञापन


यात्रियों ने प्रयागराज में एक ठेले में छोला भटूरा खाया। नेशलनल हाईवे में थरियांव थाने के भरतपुर के समीप पहुंचते ही यात्रियों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते एक-एक कर 33 यात्रियों को उल्टी दस्त होने लगे। चालक ने सीएचसी थरियांव में बस रोकर यात्रियों को भर्ती कराया। सीएचसी में डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण फार्मासिस्ट ने साधारण दवा देकर आराम करने की सलाह दी। इनमें 13 मरीजों की हालत में सुधार न होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

मुजफ्फरनगर निवासी बस यात्री अमर सिंह पुत्र अकम सिंह ने बताया कि बीमार यात्रियों ने प्रयागराज में छोला भटूरा खाया था। इसके बाद इनकी हालत बिगड़ी है। सीएचसी के फार्मासिस्ट ने बताया कि खाने पीने से यात्रियों की उल्दी-दस्त (डिहाइड्रेशन) की शिकायत हुई थी। सभी यात्रियों को आराम मिल गया है।

सीएचसी में भर्ती मरीज
चिराग, सोनू, साक्षी, रुचिका, रामानंद, वानी, बुईया, लालिती, किट्टू, मलेश्वरी, सिद्धराज, श्रीमती, विनोद, उषा, रूबी, आराधना, इंद्रा देवी, कुसुम, सरविष्ठा, सुलोचना।
विज्ञापन

रेफर मरीज
सुनीता देवी, शकुंतला देवी, पिंकी, काजल, नीरपाल, रामरती, प्रेमा देवी, राजमती, प्रेम सिंह, धुवा, अनुरुद्ध, अदिति, विनोद कुमार।

थरियांव से रेफर मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार है। वे स्वयं अस्पताल से डिस्चार्ज होना चाहते हैं, लेकिन उनका स्वास्थ्य देखते हुए भर्ती रखा गया है। - डॉ. पीके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल

दूषित पानी पीने से कुछ लोगों को दिक्कत हुई थी। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया था। शेष अस्पताल में ही आराम कर रहे हैं।- डॉ. अनुपम सिंह, प्रभारी, सीएचसी, थरियांव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें