दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले
इसमें मंगलवार की शाम रामचंद्र और रामप्रकाश अपने परिवार के साथ टीन शेड डाल रहे थे। तभी स्व. मन्ना की पत्नी चंद्रकली बेटा महेश यादव, नातिन छोटकी, बड़की, नाती कल्लू,और महेश की पत्नी ने टीन छाने का विरोध करते हुए गाली गलौज की और मारपीट करने लगे। दूसरे पक्ष से रामचंद्र यादव और रामप्रकाश ने विरोध किया, तो दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र
इसमें राम प्रकाश यादव के पक्ष से शर्मिला देवी, दीपक, दिनेश चंद्र, रामचंद्र को काफी चोटें आई हैं। वहीं, महेश यादव पक्ष से मां चंद्रकली और नातिन कोमल को भी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट गालीगलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाने का हिस्ट्रीशीटर है महेश यादव
थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया की टीन छाने का विरोध करने वाला दूसरा पक्ष महेश यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर है और इसके ऊपर 19 मुकदमें दर्ज हैं। इसमें दिव्यांग रामचंद्र पक्ष की जमीन में कब्जे की नीयत से अपनी बुजुर्ग मां चंद्रकली को आगे करके कूड़ा डलवा देता है। 12 मई को भी महेश और उसके बेटे अंकित ने दिव्यांग रामचंद्र को गाली गलौज मारपीट करते हुए विवाद किया था। इसमे अंकित के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी।