फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: जेब में सुतली बम फटने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 09 Nov 2026 03:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

दीपावली की रात फतेहपुर टेकारी गांव में हादसा हुआ। कमर के निचले हिस्से में झुलसने के साथ पेट में गंभीर चोट आने से जान गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली की रात पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। फतेहपुर टेकारी गांव में सुतली बम जेब में फटने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। देर रात निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव निवासी संतू का पुत्र सचिन रात में बच्चों के साथ पटाखे फोड़ रहा था। बताते हैं कि एक बच्चे ने सुतली बम में आग लगाकर मैदान में फेंका, लेकिन बम नहीं फटा। इस पर सचिन ने बम उठाकर अपनी जेब में रख लिया। कुछ देर बाद जेब में ही बम फट गया। धमाके से किशोर कमर के निचले हिस्से में बुरी तरह झुलस गया। पेट के अंदरूनी अंगों में भी गंभीर चोटें आईं।

परिजन आनन-फानन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर गांव में भी शोक छा गया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें